1. होम
  2. संदेश
  3. 10 अगस्त 2026

हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन हुसैन ताएब की सिपाह-ए-पासदारान के बसीज-ए-मुस्तज़अफ़ीन संगठन के प्रमुख के पद पर नियुक्ति

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है

हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन हुसैन ताएब

ज़ायोनी-अमेरिकी शत्रु के हाथों मेजर जनरल ग़ुलामरज़ा सुलैमानी की गौरवपूर्ण और सम्मानजनक शहादत को देखते हुए, तथा आपकी प्रतिबद्धता, योग्यता और बहुमूल्य अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, और सिपाह के मुख्य कमांडर के प्रस्ताव पर, मैं आपको इस्लामी क्रांति संरक्षक बल (सिपाह-ए-पासदारान) के बसीज-ए-मुस्तज़अफ़ीन संगठन के प्रमुख के पद पर नियुक्त करता हूँ।

देश की नई आवश्यकताओं और परिस्थितियों को देखते हुए, सिपाह के मुख्य कमांडर की नीतियों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित अपेक्षाओं की पूर्ति अपेक्षित है:

1. एक सशक्त और एकजुट ईरान तथा इस्लामी क्रांति की रक्षा की दिशा में, जागृत हुई जनता के प्रत्येक व्यक्ति और प्राण न्योछावर करने को तत्पर करोड़ों लोगों के विभिन्न वर्गों की क्षमता का उपयोग करते हुए, «हर ईरानी, एक बसीजी» के नारे को साकार करने के उद्देश्य से बसीज और प्रतिरोध की संस्कृति को गहरा और व्यापक बनाना

2. शत्रु के ख़तरों का जन-आधारित मुक़ाबला करने के लिए जन-सूचना तंत्र को सुदृढ़ करना, अंतर्दृष्टि-वृद्धि के साथ आवश्यक कौशलों और प्रशिक्षणों को बढ़ाना, तथा आधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना

3. मस्जिद को केंद्र में रखकर प्रभावी सामाजिक सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से अन्य शासकीय, सरकारी और सार्वजनिक संस्थाओं एवं संगठनों के साथ रचनात्मक और प्रभावी सहयोग, तथा जिहादी समूहों, विभिन्न वर्गों और मोहल्लों की बसीज का विस्तार

4. ज़ायोनी-अमेरिकी साम्राज्यवादी अहंकार के विरुद्ध पूरे विश्व में जन-प्रतिरोध और दृढ़ता के आदर्श के रूप में बसीजी संस्कृति का प्रसार

आशा है कि हमारे सरदार (अल्लाह तआला उनके प्रकट होने में शीघ्रता करे) की कृपादृष्टि और दुआएँ आपकी तथा समस्त प्रिय बसीजियों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती सफलता का कारण बनें।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई